कर्नाटक में बन सकती है बीजेपी की सरकार!

,

   

कर्नाटक में सियासी संकट गहराता जा रहा है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार संकट में आ गई है। शनिवार को उसके 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। जो फिलहाल मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

पिछले कुछ समय में कांग्रेस के कुल 13 विधायकों ने इस्तीफा दिया है। इन विधायकों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली महज साल भर पुरानी सरकार खतरे में पड़ गई है।

इधर, इस सियासी संकट को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। पार्टी ने भाजपा पर गठबंधन सरकार को अस्थिर करने और उसके विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है।

उत्तम हिन्दू पर छपी खबर के अनुसार, आंध्र प्रदेश में भी अपनी पार्टी टीडीपी के 18 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने से चंद्रबाबू नायडू भी मुश्किल में पड़ गए हैं।

हालांकि, अब तक इन विधायकों के इस्तीफे मंजूर नहीं हुए हैं। विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने कहा, रविवार को छुट्टी है। सोमवार को वह बेंगलुरु में नहीं हैं। लिहाजा मंगलवार को इस मसले को देखेंगे। 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद क्या होगा और फिलहाल विधानसभा का गणित क्या है?