केजरीवाल के मंत्रीमंडल में नहीं होगा बदलाव!

,

   

दिल्ली के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीती सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों को बनाए रखेंगे।

 

आप ने यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री केजरीवाल के साथ 16 फरवरी को शपथ लेंगे। नेता ने कहा, केजरीवाल कैबिनेट मंत्रियों को बनाए रखेंगे।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, राजेंद्र पाल गौतम व इमरान हुसैन शामिल हैं। यह पुष्टि केजरीवाल द्वारा अपने कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल करने के बीच आई है। नेता ने कहा कि केजरीवाल का मानना है कि लोगों ने सरकार व इसके कार्य को पसंद किया है।

 

इसलिए हमने फैसला किया है कि कैबिनेट मंत्रियों को बनाए रखा जाएगा। आप ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 62 पर जीत हासिल की है। केजरीवाल दिल्ली में तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर 16 फरवरी को शपथ लेंगे।

 

दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने नेता के रूप में पाकर वे गर्व महसूस करते हैं और खुद को धन्य मानते हैं।

 

पहले और दूसरे कार्यकाल में उप मुख्यमंत्री रहे सिसोदिया ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं साझा कीं।

 

सिसोदिया ने कहा, अरविंद केजरीवाल जैसे दोस्त, मार्गदर्शक और नेता को पाकर मैं हमेशा गर्व का अनुभव करता हूं और खुद को धन्य मानता हूं। दोनों नेता राजनीति में आने से पहले भी साथ काम करते थे।