हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल सहित कई बिमारीयों को दूर रखता लहसुन!

,

   

स्वास्थ्य की दृष्टि से लहसुन एक औषधि है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। जिससे हम प्रकार की बीमारियों से दूर रहते हैं। भारत में लहसुन दो तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं।

 

पहला दाल में तड़का लगाने वक्त और दूसरा सब्जी बनाने वक्त। इसके साथ ही कुछ लोग लहसुन की चटनी भी बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग सुबह-सुबह खाली पेट इसे खाते हैं।

 

वहीं, कुछ लोग सेहतमंद रहने के लिए इसे भून कर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको लहसुन के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

 

लहसुन में आवश्यक खनिज विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, फॉस्फोरस, मैंगनीज, जस्ता, कैल्शियम और लोहा पाए जाते हैं। साथ ही इसमें थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

 

लहसुन को प्राकृतिक औषधि कहा गया है। जिसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, या कई मौके पर हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करता है। साथ ही लहसुन प्लेटलेटस को भी बढ़ाने में सहायक है। जिससे Thrombosis से लड़ने में मदद मिलती है।

 

एक शोध के अनुसार लहसुन प्रोस्टेट, एसोफैगल और कोलन कैंसर के खतरे को कम करने में भी अत्यधिक फायदेमंद है। इसके सेवन से कार्सिनोजेनिक यौगिकों का उत्सर्जन नहीं होता है।

 

लहसुन के नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे पेट में होने वाली सभी तरह की बीमारी जैसे सूजन, जलन, गैस्ट्रिक आदि खत्म हो जाता है।

 

आयुर्वेद लहसुन की चटनी खाने की सलाह देता है। इसके सेवन से ब्लड प्यूरीफाइड होता है। लहसुन के सेवन से शरीर में मौजूद सभी अनावश्यक विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

 

लहसुन में यौगिक एलिसिन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ऑक्सीकरण से बचाता है। साथ ही यह शरीर को शुद्ध करता है और शरीर से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को भी खत्म करता है।

 

साभार- जागरण डॉट कॉम