देशभर में क्या कोरोना वायरस को लेकर स्थिति, यहां जानिए!

,

   

कोरोना वायरस से देशभर में मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

 

अब तक 574 केस मिले हैं। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 46 लोग ठीक हो गए है यानी अभी तक 518 केस एक्टिव है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, देश भर में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है, जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।

 

 

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। लॉकडाउन आज से लागू हो गया है और 14 अप्रैल तक चलेगा।

 

दफ्तर, बाजार, सार्वजनिक परिवहन सबकुछ बंद है। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ-साफ कहा है कि इन 21 दिनों तक इस देश में कोई भी अपने घर से बाहर कदम नहीं रखेगा। केवल जीवनरक्षक सेवाएं ही इस दौरान जारी रहेंगी।