जानिए, कोविड-19 मरीजों में सबसे पहले क्या लक्षण दिखाई देता है?

,

   

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। इस वायरस को हराने के लिए दुनियाभर में युद्धस्तर पर प्रयास जारी है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, हालांकि, अब तक विश्वसनीय सफलता नहीं मिल पाई है। साथ ही कई रिसर्च Covid-19 विषय पर किए जा रहे हैं, जिनमें Covid-19 से बचने के तरीके पर विशेष बल दिया जा रहा है।

 

इस क्रम में एक रिसर्च से खुलासा हुआ है कि Covid-19 के लक्षण क्रमबद्ध अथवा चरणबद्ध तरीके से दिखाई दे सकते हैं। यह रिसर्च दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (University of South California)ने की है।

 

इस रिसर्च से पता चला है कि Covid-19 के मरीजों में सबसे पहले बुखार के लक्षण पाए जाते हैं। जबकि अन्य लक्षण समय के साथ पनपते रहते हैं, जिनमें फ्लू भी शामिल हैं।

 

इसके लिए दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चीन के Covid-19 से संक्रमित 55,000 मरीजों की हेल्थ रिपोर्ट पर अध्ययन किया। इन मरीजों की पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से हुई है।

 

शोधकर्ताओं ने दिसंबर और जनवरी में दर्ज Covid-19 के 1100 मामलों पर भी गंभीरता से अध्ययन किया।

 

जबकि इन आंकड़ों की तुलना उत्तरी अमेरिका और यूरोप में दर्ज किए गए 2000 से अधिक इन्फ्लुएंजा मामलों से भी की। इस रिसर्च से पता चला कि ज्यादातर मामलों में संक्रमित मरीजों में सबसे पहले फीवर के लक्षण पाए गए हैं।

 

शोधकर्ताओं ने उन तथ्यों का खंडन किया है, जिनमें कहा जाता रहा है कि Covid-19 के प्रथमिक लक्षण फ्लू हैं।

 

इस बारे में रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर गौर करें, तो पता चलता है कि बुखार के लक्षण सबसे अधिक पाए गए हैं।

 

जून महीने में 55,924 प्रयोगशालाओं के 87.9 प्रतिशत मामलों में बुखार के लक्षण पाए गए हैं। रिसर्च में यह भी पाया गया है कि बदलते मौसम में होने वाले फ्लू में पहले सर्दी-खांसी लगती है। जब यह बलगम में तब्दील हो जाता है। इसके बाद बुखार आने का खतरा रहता है।