साल 2021 को लेकर बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने हैरान कर देने वाली भविष्यवाणियां की हैं। उन्हें बाल्कन का नास्त्रेदमस कहा जाता था।
आज तक पर छपी खबर के अनुसार, बाबा वेंगा ने कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी जो आगे चलकर बिल्कुल सच साबित हुई हैं। 1911 में जन्मी वेंगा की 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी।
बाबा वेंगा की मौत साल 1996 में हुई थी, लेकिन अपनी मौत से पहले उन्होंने सोवियत यूनियन के विघटन, 9/11 अटैक (2001), प्रिंसेस डायना की मौत (1997), चेर्नोबिल की आपदा और जापान सूनामी (2004) जैसी ऐतिहासिक भविष्यवाणियां की थी।
ऐसा कहा जाता है कि बाबा वेंगा की लगभग 85 फीसद भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। इनकी भविष्यवाणी में 5079 तक का उल्लेख मिलता है, वो साल जिसमें दुनिया का अंत हो जाएगा।
भविष्यवाणी के मुताबिक, 2021 में रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे।
न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा, बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। बाब वेन्गा का ये भी दावा है कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के मुताबिक, 2021 में यूरोप बुरे आर्थिक हालात से गुजरेगा।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर ही उनकी जान का जोखिम बढ़ेगा।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आएंगे. ये बीमारी ट्रंप को बहरा कर देगी और वो ब्रेन ट्रॉमा के भी शिकार हो सकते हैं।
पूरी दुनिया प्रलयकारी आपदाओं का संकट झेलेगी। लोगों की चेतना में बदलाव आएगा। ये एक मुश्किल समय होगा। लोग आस्था के आधार पर बंटे होंगे।
मौजूदा हालात में हम मानवता पर चोट करने वाली ऐसी कई विनाशकारी घटनाओं के गवाह हैं।
एक विशालकाय ड्रैगन का मानवता पर कब्जा होगा. तीन दिग्गज एकजुट होंगे। कुछ लोगों के पास रेड करेंसी होगी। वांगा ने इसमें 100 और 5 के आगे बहुत सारे जीरो होने की भविष्यवाणी की थी।
विश्लेषकों के मुताबिक, वो विशालकाय ड्रैगन चीन है, जो एक सुपरपावर बन गया है। तीन दिग्गजों से मतलब रूस, भारत और चीन है। 100 युआन और 5000 रूबल नोट लाल रंग के होते हैं।
साभार- आज तक