कोलकाता: गोली मारो नारा मामले में 6 गिरफ्तार!

,

   

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जा रहे एक समूह द्वारा भड़काऊ ‘गोली मारो..’ नारा लगाने को लेकर गिरफ्तार लोगों की संख्या छह हो गई है। मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

आस खबर पर छपी खबर के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता संदीप सोनकर को मंगलवार शाम दक्षिण कोलकाता के चेतला से गिरफ्तार किया गया। उत्तर 24 परगना जिले के घोला से एक और व्यक्ति को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।”

 

दोनों को मध्य कोलकाता में रविवार को रैली में जाने के दौरान एक जुलूस में भड़काऊ नारा लगाते हुए देखा गया। अधिकारी ने कहा, “उन्हें घटना की फुटेज की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया।”

 

तीन लोगों को शहर के न्यू मार्केट पुलिस थाने इलाके से सोमवार सुबह को गिरफ्तार किया गया, बाद में एक अन्य व्यक्ति को 24 परगना (उत्तर) जिले के घोला से गिरफ्तार किया गया।