भारत में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 36 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। और 1 दिन में 596 लोगों की मौत हुई है।
हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 36810 मामले सामने आने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 54 हजार 917 हो गई है। इनमें 4,01, 712 एक्टिव मामले हैं। जबकि, एक दिन में 24,303 मरीज ठीक हुए हैं।
इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7,24,702 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 28,099 हो गई है।
महाराष्ट्र में एक दिन में आये 8240 मामले बता दें कि महाराष्ट्र में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 8 हजार 240 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य संक्रमितों की संख्या 318695 हो गई है। जिनमें 131334 मामले एक्टिव हैं।
जबकि, 175029 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 12030 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
वहीं तमिलनाडु में 3861, दिल्ली में 1784, गुजरात में 777, तेलंगाना में 1885, उत्तर प्रदेश में 986, आंध्र प्रदेश में 1338, पश्चिमी बंगाल में 1535 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
जानकरी के लिए आपको बता दें कि भारत में हर रोज बीतें कुछ दिनों से कोरोना वायरस के 35 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं।