कोविड-19: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2400 से ज्यादा मरीज़ मिले!

, ,

   

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में कोरोना के नए मरीजों के मिलने और कोरोना से मौत, दोनों ही मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में 2487 नए मरीज मिले हैं। वहीं पिछले 1 दिन में 89 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में सबसे बुरा हाल मुंबई का है।

 

यहां पर पिछले 24 घंटों में 52 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि राज्य में ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को राज्य में 1248 लोग ठीक हो कर घर चले गए हैं।

 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव की तादात बढ़कर 67655 हो गई है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 36,031 है।

 

मुम्बई में आज 52 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में आज 1244 लोग डिस्चार्ज किये गए।

 

राज्य में अब तक कुल 29329 लोग डिस्चार्ज किये गए हैं। मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 39,686 मामले सामने आ चुके हैं वहीं कुल 1,279 लोगों की मौत हो चुकी है।