कोविड-19: देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 लाख 32 हजार के पार!

, ,

   

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुल मामलों का आंकड़ा 3.3 लाख को पार कर गया है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 11502 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 332424 हो गया है।

 

यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। मंत्रालय के यह आंकड़े रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक के हैं।

 

देश में कोरोना वायरस के नए मामले ही नहीं बढ़ रहे हैं बल्कि कोरोना वायरस की वजह से जान गांवाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

 

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से 325 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 9520 हो गया है।

 

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हैं। रविवार सुबह को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक 3950 लोगों की जान जा चुकी है जबकि गुजरात में 1477 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर दिल्ली में सबसे ज्यादा 1327 लोगों की मौत हुई है।

 

देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। देश के कुल 332424 कोरोना वायरस मामलों में 169797 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

 

ठीक होने वाले लोगों की यह संख्या देश में मौजूदा एक्टिव कोरोना वायरस के मामलों की संख्या ज्यादा है। देश में अभी 153106 एक्टिव मामले है।

 

वहीं, देश में अभी तक 57 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के टेस्ट हो चुके हैं।

 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने सोमवार सुबह बताया कि 15 जून सुबह 9 बजे तक कुल 57,74,133 सैंपल टेस्ट किए गए और पिछले 24 घंटों में 1,15,519 सैंपल ​टेस्ट किए गए।