कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 334 लोगों की मौत!

, ,

   

देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले 24 घंटे के भीतर 12 हजार 881 नए मामले दर्ज किए हैं और 334 लोगों की मौत हो गई है।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार, अब देश में कुल मरीजों की तादाद 3 लाख 66 हजार 946 है, जिसमें 12 हजार 237 लोगों की जान जा चुकी है।

 

पिछले 24 घंटे के अंदर 7 हजार 390 मरीज ठीक हुए हैं। अब इस बीमारी से जंग लड़कर ठीक होने वाले मरीजों की तादाद 1 लाख 94 हजार 325 हो गई है। वहीं, देश में अभी सक्रीय मामलों की संख्या 1 लाख 60 हजार 384 है।

 

महाराष्ट्र में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 16 हजार के पार है, वहीं दिल्ली में 47 हजार से ज्यादा कुल संक्रमित हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के बुधवार को 2414 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

इसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमित व्यक्तियों की तादाद 47,102 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से दिल्ली में 67 व्यक्तियों की मौत हुई है। देश की राजधानी में कोरोना से कुल 1904 व्यक्तियों की जान जा चुकी है।

 

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर 3307 नए मामले आए हैं और 114 लोगों की जाना जा चुकी है। महाराष्ट्र में कुल मरने वालों की संख्या 5651 हो गई है।

 

राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 16 हजार 752 है. इसमें 51 हजार 921 सक्रीय मामले है, जबकि 59 हजार 166 लोग ठीक हो चुके हैं।