कोविड-19: पुरी दुनिया में 38 लाख से अधिक लोग संक्रमित!

,

   

कोरोना वायरस का कहर अब पूरी दुनिया पर तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में करीब 38 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं दुनिया में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2 लाख 65 हजार को पार कर गया है।

 

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, अकेले अमेरिका में पिछले 24 घंटों में करीब 2500 लोगों की मौत हुई है।आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कुल 38,15,561 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 267,469 हो गई है।

 

बांग्लादेश की नौसेना ने बंगाल की खाड़ी से 280 रोहिंग्या मुसलमानों को बचाया है। नौसेना ने उनकी फंसी हुई नाव को एक द्वीप में ले गई है, जहां उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।बांग्लादेश की नौसेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।