कोविड-19: देशभर में 5000 से ज्यादा मरीज हुए ठीक!

,

   

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, हालांकि अब कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद ठीक होने वाले लोगो की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है लेकिन साथ में इस वायरस की वजह से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ा है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह तक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 24506 हो गई है।

 

हालांकि इस वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है और यह आंकड़ा 5063 तक पहुंच गया है। इस वायरस की वजह से अबतक पूरे देश 775 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

 

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, देश के कुल मामलों में एक चौथाई से ज्यादा भागीदारी अकेले महाराष्ट्र की है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अबतक कोरोना वायरस के 6817 मामले सामने आ चुके हैं।

 

मुंबई शहर कोरोना वायरस के लिए न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश का मुख्य केंद्र बना हुआ है। महाराष्ट्र में मुंबई के बाद ज्यादा मामले पुणे में हैं।

 

कोरोना वायरस क ज्यादा मामलों वाले राज्यों में महाराष्ट्र के बाद गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडू और उत्तर प्रदेश हैं।

 

गुजरात में अबतक 2815, दिल्ली में 2514, राजस्थान में 2034, मध्य प्रदेश में 1852, तमिलनाडू में 1755 और उत्तर प्रदेश में 1621 मामले सामने आ चुके हैं।