कोविड-19 से देशभर में अब तक 7 हजार 4 सौ से ज्यादा लोगों की मौत!

, ,

   

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का दैनिक आंकड़ा मंगलवार को 9 हजार 987 रहा, जिसके बाद से यहां कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2.66 लाख से अधिक हो गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

 

मंत्रालय ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में 331 नई मौतों के साथ ही कोरोनावायरस के मामलों की संख्या भी 9 हजार 987 के दैनिक आंकड़े के साथ बढ़कर 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है।”

 

वैश्विक आंकड़े की बात की जाए तो स्पेन को पीछे करते हुए इस नई संख्या के साथ भारत कोरोनावायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गया है। भारत का स्थान अब ब्रिटने से पीछे है। ब्रिटेन में 2 लाख 88 हजार 834 मामले सामने आए हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “वर्तमान में कम से कम 1 लाख 29 हजार 917 मरीज कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 29 हजार 215 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में महामारी के चलते 7 हजार 466 लोगों की अब तक जान गई है।”

 

महाराष्ट्र कुल 88 हजार से अधिक मामलों के साथ भारत का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या देश के कुल आंकड़े का 33.21 प्रतिशत 88 हजार 528 है। इसके बाद 33 हजार 229 मामलों के साथ तमिलनाडु, 29 हजार 942 मामलों के साथ दिल्ली और 20 हजार 545 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है।

 

वहीं, कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 70.97 लाख के पार पहुंच गया, जबिक महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 4.6 लाख से अधिक हो गई है।

 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा कि दुनियाभर में मंगलवार सुबह तक कुल 70 लाख 97 हजार 717 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 4 लाख 06 हजार 402 रही।

 

सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है।

 

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 10 हजार 990 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 19 लाख 60 हजार 642 मामले दर्ज किए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण के 7 लाख 07 हजार 412 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 76 हजार 043 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

 

वहीं, 2 लाख 88 हजार 834 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 66 हजार 598 मामलों के साथ भारत, 2 लाख 41 हजार 717 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 35 हजार 278 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 99 हजार 696 मामलों के साथ पेरू, 1 लाख 91 हजार 313 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 86 हजार 109 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 73 हजार 832 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 71 हजार 121 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 38 हजार 843 मामलों के साथ चिली, 1 लाख 20 हजार 102 मामलों के साथ मेक्सिको, 1 लाख 05 हजार 283 मामलों के साथ सऊदी अरब और 1 लाख 03 हजार 671 मामलों के साथ महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

 

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 40 हजार 680 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

 

महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 37 हजार 134 मौतों के साथ ब्राजील, 33 हजार 964 मौतों के साथ इटली, 29 हजार 212 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 136 मौतों के साथ स्पेन और 14 हजार 53 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं।