ब्रिटेन: कोविड-19 से सिर्फ़ एक दिन में 700 से ज्यादा मौतें!

, ,

   

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को 708 लोगों की मौत हो गई। यह इस देश में इस बीमारी से एक दिन में होने वाली मौतों की सर्वाधिक संख्या है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, मृतकों में 5 साल एक बच्चा भी शामिल है जिसे देश का सबसे कम उम्र का मृतक बताया जा रहा है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 4 बजे तक इस विषाणु से संक्रमित 4,313 लोगों की मौत हुई है और शनिवार तक कुल 41,903 मामलों की पुष्टि हुई।

 

देश में मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अगले 10 दिन में हालात और बिगड़ सकते हैं।