कोविड-19: पिछले 24 घंटे में मरने वालों की 700 से अधिक!

,

   

भारत में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 1 सप्ताह से लगातार हर दिन 50,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, बीते 24 घंटे के अंदर भारत में 52,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए आए हैं।

 

तो वहीं दूसरी तरफ 700 लोग की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब तक 18 लाख से ज्यादा मरीजों की संख्या हो चुकी है और बीते 24 घंटे में भारत में 52,972 मामले सामने आए हैं और जिसमें 771 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

भारत की कोविड-19 रिकवरी दर 65.8 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 52,972 नए कोरोना मामले और 771 मौतें हुईं।

 

अपडेट के मुताबिक अब तक 11,86,203 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में सक्रिय मामले अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 5,79,357 हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 38,135 हो गई है।

 

भारत ने कोरोनोवायरस महामारी पर अंकुश लगाने में मदद करने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन लागू किया था। अब तक भारत में 38,135 मौतों सहित कोरोना मामलों की 18,03,695 मामले हो चुके हैं।

 

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, असम और कर्नाटक जैसे राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

 

फिर भी, भारत की रिकवरी दर में वृद्धि जारी है और अब यह 65.8 प्रतिशत है। अनलॉक 3 चल रहा है। वैश्विक स्तर पर कोरोना के 1.79 करोड़ से अधिक मामले हैं। 6.85 लाख से अधिक लोग अब तक मारे गए हैं।