कोविड-19: अब तक इतने लोगों की मौत!

, ,

   

भारत में कोरोना वायरस के शनिवार यानी आज रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 34 हजार 820 मामले सामने आए हैं।

 

और 1 दिन में 676 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,820 मामले सामने आने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 40 हजार 457 हो गई है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इनमें 3,59, 701 एक्टिव मामले हैं। जबकि, एक दिन में 17,476 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,54,078 हो गयी है।

 

वहीं भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 26285 हो गई है। महाराष्ट्र में एक दिन में आये 8308 मामले बता दें कि महाराष्ट्र में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 8 हजार 308 मामले सामने आए हैं।

 

इसी के साथ राज्य संक्रमितों की संख्या 2,92,589 हो गई है। जिनमें 1,20,480 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 1,60,357 मरीज ठीक हो चुके हैं।

 

वहीं 11,452 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में 4538, दिल्ली में 1462, गुजरात में 949, तेलंगाना में 1478, उत्तर प्रदेश में 1722, आंध्र प्रदेश में 2602, पश्चिमी बंगाल में 1894 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

जानकरी के लिए आपको बता दें कि भारत में हर रोज बीतें कुछ दिनों से कोरोना वायरस के 30 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं।