कोविड-19 से यूपी में 500 से ज्यादा लोगों की मौत!

,

   

उत्तर प्रदेश में 22 और मरीजों की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से जान गंवाने वालों का आंकड़ा शनिवार को 529 पहुंच गया, जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 541 नये मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में इस संक्रमण के मामले बढ़कर 17, 135 हो गये। 

 

प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि फिलहाल उपचाराधीन मरीज 6237 हैं जबकि 10, 369 मरीज पूर्णतया स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

 

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 22 और लोगों की मौत होने के साथ ही मौत का आंकड़ा बढ़कर 529 हो गया है जबकि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 17, 135 हैं।

 

उत्तर प्रदेश पुलिस की आकस्मिक सेवाओं पर भी कोरोना वायरस का बड़ा असर हो गया है। सूबे में कई आकस्मिक सेवाओं का एक नंबर 112 से निदान करने वाली सेवा प्रदाता के पांच कर्मियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने से 48 घंटे तक यहां का काम बाधित रहेगा।

 

डॉयल 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि 48 घंटा तक यूपी डायल 112 मुख्यालय कीसेवाएं प्रभावित रहेंगी। अस्थायी तौर पर 48 घंटे के लिए 112 की सेवाएं प्रभावित होंगी।

 

शनिवार को डायल 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के पांच कर्मी पॉजिटिव मिलने के बाद से यह निर्णय लिया गया है। यहां पर एक कर्मी के पॉजिटिव पाये जाने के बाद 30 लोगों का टेस्ट हुआ था। जिनमें से पांच और पॉजिटिव मिले।