स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 2,902 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 2,650 लोगों का इलाज जारी है। 183 लोग ठीक हो गए हैं।
जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, 68 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 12 घंटे में 355 मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार विश्व के 207 देशों में 9,76,249 मामले सामने आ गए हैं। 50,489 लोगों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 2,902 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 2,650 लोगों का इलाज जारी है। 183 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 68 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 12 घंटे में 355 मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र के अमरावती में 2 अप्रैल को 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमरावती के कलेक्टर शैलेश नवल ने इसकी जानकारी दी है।