कोविड-19: लगातार ठीक हो रहे हैं मरीज़!

, ,

   

कोविड-19 की रोकथाम और और प्रबंधन के भारत सरकार के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ सामूहिक और केंद्रित प्रयासों के परिणाम स्वरूप से आज की तारीख तक कोविड-19 रोगियों की संख्या घटकर 4,09,082 हो गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, कुल 14,856 कोविड-19 रोगी ठीक हुए हैं। अब तक कोविड-19 के सक्रिय मामलों की तुलना में 1,64,268 अधिक मरीज ठीक हुए हैं।

 

इससे राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर 60.77% हो गई है। अभी 2,44,814 सक्रिय मामले हैं और सभी सक्रिय चिकित्सा देखरेख में हैं।

 

कोविड-19 संक्रमितों के ठीक होने की दर 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

 

चंडीगढ़ 85.9%, लद्दाख 82.2% ,.उत्तराखंड 80.9% ,छतीसगढ़ 80.6% , राजस्थान 80.1% , मीजोरम 79.3% ,त्रिपुरा 77.7% , मध्य प्रदेश 76.9% , झारखंड 74.3% , बिहार 74.2% , हरियाणा 74.1% , गुजरात 71.9% , पंजाब 70.5% , दिल्ली 70.2% , मेघालय 69.4% , ओडिशा 69.0% , उत्तर प्रदेश 68.4% , हिमाचल प्रदेश 67.3% , प. बंगाल 66.7% , असम 62.4% , जम्मू-कश्मीर 62.4% रिकवरी दर है।

 

देश में परीक्षण प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का विस्तार जारी है। सरकारी क्षेत्र में 786 प्रयोगशालाओं और 314 निजी प्रयोगशालाओं के साथदेश में अब 1100 प्रयोगशालाएं हो गई हैं।