कोविड-19 से मृत्युदर भारत में सबसे कम है- स्वास्थ्य मंत्री

,

   

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने मीडिया से कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘केंद्र की टीम ने देशभर में दौरा किया है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, आज हमारे देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 2.57 प्रतिशत है और रिक्वरी रेट 63.25 प्रतिशत है। हमारा डबलिंग रेट लगभग 21 दिन हो गया है।

 

बता दें कि हमारे देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 32,695 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में आने वाली अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

 

वहीं इस अवधि में 606 मौतें दर्ज की गई हैं। इन आंकड़ों के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 9,68,876 और इससे होने वाली मौतों की संख्या 24,915 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से गुरुवार को मिली।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रमण से अब तक 6,12,814 मरीज उबर चुके हैं, वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 3,31,146 है।

 

रिकवरी की दर 63.24 प्रतिशत तक पहुंच गई है। भारत, दुनियाभर में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है।

 

बीते 24 घंटों के दौरान, 3,26,826 नमूनों का टेस्ट किया गया है। वर्तमान में 1,206 से अधिक लैब लोगों का कोविड टेस्ट करने में सक्षम है।