देशभर में कोरोना स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान!

,

   

मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में दूसरे देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में है। लेकिन इससे खुश होने की जरूरत नहीं है।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना पर मंत्री समूह की बैठक में हालात की समीक्षा की वही, केंद्रीय मंत्री ने कोरोना मामलों पर उच्च स्तरीय मंत्री समूह की 16वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

 

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में कोरोना की स्थिति और उसके प्रसार को रोकने के लिए अब तक किए गए उपायों की समीक्षा की गई।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बैठक में दूसरे देशों की तुलना में भारत की स्थिति, पाबंदियों में छूट और लॉकडाउन से महामारी को रोकने में मिली कामयाबी को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

 

उठाए गए कदमों का महामारी को रोकने में आगे और कैसे ज्यादा फायदा उठाया जा सकता है.हर्षवर्धन ने इस बात पर जोर दिया कि अनलॉक-1 में लोगों को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

 

उन्होंने शारीरिक दूरी बनाए रखने, बाहर निकलने पर मास्क पहनने और हाथ को बराबर धोते रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

अपने बयान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति ठीक है। लेकिन इस पर आत्मसंतोष करने की जरूरत नहीं है।

 

केंद्रीय मंत्री ने एक बार फिर सभी लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की। इससे खतरे का न सिर्फ आकलन हो सकेगा, बल्कि कोरोना से बचाव भी होगा। मंत्रालय के मुताबिक अब तक 12.55 करोड़ लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है।