कोविड-19: जानिए, कितने लोग हुए ठीक?

,

   

देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है। मरीजों की संख्या बढ़कर 31332 हो गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़ो के अनुसार , देश में कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 31332 हो गई है।

 

इसमें 7635 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 1007 लोगों की कोरोना वयारस से जान जा चुकी है।

 

महाराष्ट्र में भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां कोरोना से मौत का आंकड़ा 400 पहुंच गया है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 9318 है।

 

अकेले मुंबई में 6169 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जबकि 244 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

वहीं एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में 300 से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव केस आ गए हैं। महाराष्ट्र में 112 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 3 पुलिस वालों की अबतक मौत भी हुई है।