कोविड-19: सबसे ज्यादा मामलें महाराष्ट्र में!

, ,

   

भारत में लगातार कोरोना वायरस माहामारी का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 85 हजार से अधिक हो गई है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इसका महामारी का सबसे अधिक महाराष्ट्र में असर पड़ रहा है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1576 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 49 मौतें हुईं।

 

जिससे एक्टिल मामलों की संख्या 21467 है और 1068 मौतों का आंकड़ा पहुंच गया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 29100 हैं। कुल 6564 मरीज अब तक राज्य में डिस्चार्ज किए गए हैं।

 

बता दें कि देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 85 हजार के पार जा पहुंचा है। जबकि अब तक 2700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

 

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना में कोरोना के ज्यादा केस सामने आए हैं। लेकिन महाराष्ट्र राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

 

मुंबई में बीते शुक्रवार को 24 घंटे में 933 नए केस सामने आए। अकेले मुंबई में कोरोना वायरस माहमारी से अब तक 655 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

जबकि पूरे महाराष्ट्र में 1068 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में 46.21 लाख संक्रमित भारत में जहां 85 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं पूरे विश्व में यह आंकड़ा 46.21 लाख पर पहुंच गया है।

 

इनमें से 3.08 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 17.55 लाख ठीक हो चुके हैं। अभी भी विश्व में 25.57 लाख मामले सक्रिय हैं।