कोविड-19: मुम्बई में नये मामलें से दहशत का माहौल!

, ,

   

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 9615 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद राज्य में कोरोना के कुल मामले 357117 पर पहुंच गए है। संक्रमण से आज 278 लोगों की की मौत हुई।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर, राज्य में अब वायरस से मौत का कुल आंकड़ा 13132 जा पहुंचा है। महाराष्ट्र में उपचार के बाद आज 5714 लोगों को डिस्चार्ज करने के बाद कुल डिस्चार्ज संख्या 199967 है।

 

वहीं मुंबई में आज संक्रमण के 1057 नए केस सामने आए जबकि 54 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मुंबई में कुल कोरोना केस 106980 हो गए है। जबकि मृतकों का कुल आंकडा 5984 तक आ गया है।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उनका प्रशासन राज्य में कोविड-19 से शून्य मृत्यु दर पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जहां संक्रमण और मौत के मामले देश में सर्वाधिक हैं।

 

चिकित्सकों की बैठक को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कहा कि लोगों में वायरस की जांच को लेकर शिथिलता नही बरती जाये।

 

ठाकरे ने कहा, ‘‘मृत्यु दर कम करके शून्य तक लाने पर हमारा ध्यान केंद्रित होना चाहिए।’’ उन्होंने पूरे राज्य में उपचार में एकरूपता लाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने मुंबई में कार्य बल की प्रशंसा की।