कोविड-19: बिहार में तेज़ी से आने लगे मामलें, अब तक 176

,

   

बिहार में शुक्रवार सुबह मुंगेर में 6 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुंगेर के 6 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है।

 

मुंगेर में शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में 3 पुरूष और 3 महिला शामिल हैं।

 

इससे पहले गुरुवार की रात पटना के खजपुरा में आठ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 170 पहुंच गई थी।

 

बिहार में अब तक 14,924 नमूनों की जांच की जा चुकी है।