कोरोना वायरस: इराक़ में जानिए, क्या है हालात?

, ,

   

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस (COVID-19)के 50 नए मामलों की जानकारी दी है। राज्य में मरीजों की संख्या 3193 हो गई है। इनमें से 117 लोगों की मौत हो गई है और 2,089 लोग ठीक हो गए हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पि छपी खबर के अनुसार, पिछले 24 घंटेमें 2,921 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक 1,43,494 टेस्ट हो गए हैं। समाचार एजेंसी आइएएनएस ने शिन्हुआ के हवाले से जानकारी दी है कि राजधानी बगदाद में अधिकांश नए मामले दर्ज किए गए। यहां 31 मामले सामने आए।

 

दक्षिण कोरिया के सियोल में क्लब से जुड़े कोरोना वायरस (COVID-19) के 162 मामले सामने आ गए हैं। दक्षिण कोरिया के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने शनिवार को कोरोना वायरस के 19 नए मामलों की सूचना दी।

 

इनमें से10 विदेश से आने वाले यात्रियों से जुड़े थे। समाचार एजेंसी एपी ने इसकी जानकारी दी है। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 9800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

 

दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) के 45 लाख 40 हजार 701 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 3 लाख 5 हजार 155 लोगों की मौत हो गई है और 15 लाख 99 हजार 893 मरीज ठीक हो गए हैं।

 

ये आंकड़े समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा जारी सुबह 4.30 बजे तक के हैं। यूरोप में 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

 

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के 6 और मामलों की जानकारी दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार देश में मरीजों की संख्या 273 हो गई है।