कोविड-19: महाराष्ट्र में सिर्फ़ एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मामलें आएं!

, ,

   

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन का सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर एक लाख 92 हजार 990 हो गई है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि प्रदेश में महामारी से 198 लोगों की मौत हो गई है जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8376 हो गई है।

 

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दूसरी ओर सफल इलाज के बाद 3515 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर एक लाख चार हजार 687 हो गई है।

 

 

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक दस लाख 49 हजार 277 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब भी 79,927 लोगों का इलाज चल रहा है।