कोविड-19: 24 घंटे में क्या है देश का ताज़ा हालात!

,

   

भारत में कोरोना वायरस अब तीसरे चरण में पहुंच गया है। भारत में पहली बार एक दिन में पांच हजार से ज्यादा मामले आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 2347 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, देशभर में अभी तक 95698 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के मुंबई में 17 मई को रिकॉर्ड 1595 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

 

सिर्फ मुंबई में अभी तक 20150 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि पूरे प्रदेश में कुल 33053 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु में 639, दिल्ली में 422, गुजरात में 391, राजस्थान में 242, उत्तप्रदेश में 206, बिहार में 142 और पश्चिमी बंगाल में 101 कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं।

 

दूसरी तरफ देशभर में अभी तक 95698 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 55872 मामले सक्रिय हैं यानि अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

 

अभी तक 36792 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 3025 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1198 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 152 लोगों की मौत देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

 

पिछले 24 घंटे में 152 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 17 मई को 63 लोगों की मौत हुई है। जबकि गुजरात में 34 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके अलावा दिल्ली में 19, उत्तर प्रदेश में 8 और पश्चिमी बंगाल में 6 लोगों की मौत हुई है।

 

50 फीसदी मरीज हो रहे ठीक भारत में अब रोजाना करीब 50 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। देश में रोजाना जितने मामले आ रहे हैं उसके अनुपात में करीब आधे मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं।

 

आंकड़ों के मुताबिक 17 मई को रिकॉर्ड 2538 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा 16 मई को 4012, 15 मई को 2234 मरीज ठीक हुए हैं।