कोविड-19: जानिए, कितने लोगों की भारत में हुई मौत!

   

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 1335 हो गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इसने 39 लोग की जान ले ली हैं, जबकि 140 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना से सबसे अधिक राज्य महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां अब तक 216 केस आए हैं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

महाराष्ट्र के अलावा केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत 20 से अधिक राज्यों में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है।

 

कोरोना के कारण देश पूरा लॉकडाउन है। आज लॉकडाउन का सातवां दिन है, लेकिन अभी भी मजदूरों का पलायन नहीं रुक रहा है।