कोविड-19: जानिए, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान!

,

   

 देश में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य ढांचा और स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने बताया कि कोविड-19 के प्रबंधन के लिए विशेष सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

 

ये अस्पताल ऐसे अस्पताल है जो प्रारंभिक रूप से उन लोगों के लिए समग्र देखभाल प्रदान करते हैं जिन्हें गंभीर माना गया है। इन अस्पतालों में आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन युक्त बिस्तर होंगे।

 

साथ ही इनमें संदग्धि और पुष्ट मामलो के लिए अलग अलग क्षेत्र भी होंगे। विशेष कोविड अस्पताल, विशेष स्वास्थ्य केंद्रों और कोविड देखभाल केंद्रों के लिए रेफरल केंद्रों के रूप में काम करेंगे।

 

विशेष कोविड स्वास्थ्य केंद्र ऐसे अस्पताल है जो उन सभी मामलों का उपचार करते हैं जिन्हें गंभीरता के आधार पर मध्यम माना गया है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध और पुष्ट मामलों के लिए अलग अलग क्षेत्र हैं।

 

इन अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तर होंगें। प्रत्येक विशेष कोविड स्वास्थ्य केंद्र को एक या अधिक विशेष कोविड अस्पताल के साथ जोड़ा गया है।

 

ये सेंटर केवल उन मामलो का उपचार करेंगे जो गंभीरता के आधार पर चिकित्सकीय रूप से मामूली या बहुत हल्के मामले माने गए हैं। ये अस्थाई सुविधाएं है जो राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा सरकारी और निजी होस्टल, होटल, स्कूल, स्टेडियम, लॉज आदि में स्थापित की जा सकती हैं।

 

इनमें संदग्धि और पुष्ट मामलो के लिए अलग अलग क्षेत्र भी होंगे। प्रत्येक विशेष कोविड केयर सेंटर को एक या अधिक विशेष कोविड स्वास्थ्य केंद्रों और कम से एक विशेष कोविड अस्पताल में रेफर किया जा सकेगा।

 

10 मई तक के आकंडों के अनुसार देश के 483 जिलों में 7,740 विशेष कोविड केयर सेंटर हैं। इनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ही केंद्र सरकार के अस्पताल भी शामिल हैं।

 

वर्तमान में कोविड के पुष्ट मामलों के लिए 6,56,769 आइसोलेशन बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है इसके साथ ही कोविड-19 पुष्ट मामलों के लिए 3,05,567 बिस्तर, संदिग्ध मामलों के लिए 3,51,204 बिस्तर, के साथ ही 99492 ऑक्सीजन युक्त 1696 केयर सेंटर में कई गुना ऑक्सीजन सलेंडर की सुविधा के साथ ही 34,076 आईसीयू बिस्तर भी हैं।

 

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह आग्रह किया गया कि वे अपने राज्यों की सूचनाएं अपनी बेबसाइट्स पर जनता की सूचना के लिए अपलोड़ करें।

 

32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी बेबसाइट्स पर पहले ही यह सूचनाएं अपलोड़ कर दी हैं और बाकी भी इसी प्रक्रिया में है।

 

एनसीडीसी में कोविड-19 के लिए जांच क्षमता को और बढाने की आवश्यकता के मध्य नजर उच्चाधिकार प्राप्त समूह-2 की सिफारिशों के अनुसार एक हाई थ्रपुट मशीन की खरीद की मंजूरी भी दी जा चुकी है।

 

कोबा-6800 जांच मशीन को सफलतापूर्वक स्थापित किया जा चुका है। एनसीडीसी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, लद्दाख और अन्य विभिन्न राज्यों में नमूनो की जांच के लिए सहायता प्रदान कर रहा है।

 

वर्तमान में एनसीडीसी की जांच क्षमता प्रतिदिन 300-400 है। कोबा-6800 के साथ 24 घंटों में लगभग 1200 नमूनो की जांच करने की क्षमता वाली हाई य्रूपुट मशीन के कारण एनसीडीसी में जांच क्षमता में काफी वृद्धि हुई है।

 

देश में कोविड-19 से अब तक 19,357 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गत 24 घंटों में 1511 रोगियों को ठीक पाया गया हैं।

 

इस प्रकार देश में स्वस्थ होने वाले रोगियों की रिकवरी दर बढकर 30.76 प्रतिशत हो गई है। देश में वर्तमान में कोविड-19 कुल पुष्ट मामले 62939 हैं। कल से अब तक 3277 पुष्ट मामलों की वृद्धि हुई हैं।