दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) के 41,23,232 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,81,580 लोगों की मौत हो गई है। 13,50,673 लोग ठीक हो गए हैं।
जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, यूरोप में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 16,07,274 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,51,877 लोगों की मौत हो गई हैं। 5,80,467 लोग ठीक हो गए हैं।
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19) से 776 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है।
मार्च के बाद से यह एक दिन में मौत का सबसे कम आंकड़ा है। हाल ही में मरने वालों की संख्या 1,000 से 2,500 लोगों की रोजाना मौत हो रही थी। इसके साथ ही अमेरिका में अब तक 79,522 लोगों की मौत हो गई है।
ब्राजील में कोरोना वायरस (COVID-19) के 1,60,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार यहां अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 61,000 लोग ठीक हो गए हैं।