कोविड-19: महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 2 हजार के पार!

, ,

   

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस अपनी जड़ें बेहद मजबूत कर चुका है। महाराष्ट्र में आज मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। राज्य में आज 116 लोगों की मौत हुई है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2000 के भी पार पहुंच गई है। इसमें से आधी से भी ज्यादा मौतें सिर्फ मुंबई में हुई हैं। दूसरी ओर संक्रमितों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। आज पिछले 24 घंटों में राज्य में 2500 से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं।

 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक 2098 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में आज 116 लोगों की मौत हुई है। राज्य में सबसे अधिक मौत मुम्बई में सामने आई हैं। यहां अब तक 1173 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

राज्य में आज कोरोना वायरस के 2682 केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 62228 केस सामने आ चुके हैं। वहीं मुम्बई की बात करें तो यहां कुल 36932 केस सामने आए हैं।

 

आज महाराष्ट्र में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। आज राज्य में 116 लोगों की जान गई है। इसमें से मुंबई में आज 38 तो जलगांव में 17 मौतें हुई हैं। इसके अलावा जलगांव में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत आज हुई हैं।