कोविड-19: लंदन में नई वैक्सीन का ट्रायल शुरु!

, , ,

   

चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैला कोरोना का संक्रमण तेजी से खेल रहा है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, जल्द ही पूरी दुनिया में एक करोड़ के करीब कोरोना संक्रमितओं की संख्या पहुंचने वाली है। इस दौरान लंदन में नई वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया गया है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की राजधानी लंदन में नई कोरोना वैक्सीन का मानवीय परीक्षण शुरू कर दिया गया है। जिसके मुताबिक अगले 1 सप्ताह के अंदर 300 लोगों को डोज दिए जाएंगे।

 

लंदन के इंपीरियल कॉलेज में वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। शुरुआत में जानवरों पर इस वैक्सीन को लगाया गया। जो बिल्कुल सुरक्षित पाया गया है। इसके बाद अब लोगों में इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू किया जा चुका है। दुनिया में करीब 120 वैक्सीन पर काम चल रहा है।

 

इंपीरियल कॉलेज लंदन की ओर से विकसित किए गए। वैक्सीन का टीका आने वाले सप्ताहों में करीब 300 लोगों को लगाया जाएगा। जानवरों पर हुए परीक्षण में वैक्सीन सुरक्षित पाया गया है और प्रभावी इम्यून विकसित करने में सफल रहा है।

 

इसके अलावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भी ह्यूमन ट्रायल शुरू कर चुका है। दुनिया में करीब 120 वैक्सीन प्रोग्राम पर काम चल रहा है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि लंदन के इंपीरियल कॉलेज में लंदन के इंपीरियल कॉलेज में ट्रायल के दौरान 39 साल की कैथी सबसे पहली वॉलिंटियर में से हैं। जिन्होंने अपने ऊपर इस टेस्ट का परीक्षण करवाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना खिलाफ जंग का हिस्सा बनना चाहती हूं।

 

वहीं दूसरी तरफ अक्टूबर में इसका दूसरा ट्रायल शुरू किया जाएगा। जिसमें 6000 लोगों पर इसका दोष लगाया जाएगा। प्रिंस विलियम ने ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी के ट्रायल में शामिल हो रहे वॉलेंटियर्स से चर्चिल हॉस्पिटल में मुलाकात की है।