कोविड-19: देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या 1.44 लाख के पार!

, ,

   

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में मामूली कमी आयी है। भारत में कोविड 19 के 25 मई को 6414 मामले आए है। इसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,44,950 हो गई है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, देश में कोविड 19 संक्रमितों का आंकड़ा आज डेढ़ लाख को पार कर जाएगा। भारत में 25 मई को 6414 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 24 मई को 7113 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि की गई थी।

 

आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कल 2436 मामले आए हैं। इनमें से अकेले मुंबई में 1430 मरीज महामारी की चपेट में आए हैं। मुंबई में अभी तक 31972 लोगों में बीमारी फैल चुकी है।

 

जबकि महाराष्ट्र में 52667 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दूसरी तरफ भारत में अभी तक 1,44,950 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 60706 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

 

जबकि 80061 मामले अभी भी सक्रिय हैं यानि अस्पतालों में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं। देश में अभी तक 4172 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

मुंबई में आ रहे राज्यों से ज्यादा मामले देश के तमाम राज्यों के मुकाबले सिर्फ मुंबई शहर में अधिक मामले आ रहे हैं। मुंंबई में 25 मई को 1430 मरीज मिले हैं।

 

जबकि तमिलनाडु में सबसे अधिक 805 संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई के बिगड़ते हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि निर्देशक और प्रोड्यूसर करन जोहर का निजी स्टाफ भी संक्रमित हो गया है।

 

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वाहण कोरोन वायरस की चपेट में आए थे। चार राज्यों को छोड़कर हालात स्थिर देश के चार राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के हालात स्थिर हैं।

 

महाराष्ट्र में 2436, तमिलनाडु में 805, दिल्ली में 635 और गुजरात में 405 मामले आए हैं। इसके अलावा राजस्थान में 272, उत्तर प्रदेश में 229, मध्यप्रदेश में 194, बिहार में 163, असम में 156, पश्चिमी बंगाल में 149 और ओडिशा में 102 संक्रमित हुए हैं। इन राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले ज्यादा तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं।

 

तीन हजार से अधिक लोग हुए ठीक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। देश में कल 3012 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।

 

इसके अलावा 148 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा ठीक और सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। मुंबई में अकेले अभी तक 1026 मौत हो चुकी हैं।