कोविड-19: महज़ 20 दिनों में भारत में 5 लाख नये मामलें!

,

   

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण 10 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से अब तक 25,602 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

भारत में कोविड-19 के मामले 10 लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं। देश में महज तीन दिन में कोरोना वायरस के मामले एक लाख के करीब मिले हैं वहीं 20 दिन में देश ने कोविड-19 के पांच लाख केस से 10 लाख तक छलांग लगा दी है।

 

कोरोना वायरस के मामले में दुनिया भर में भारत के ऊपर ब्राजील और अमेरिका है।

 

जहां ब्राजील में 20,12,151 मामले हैं तो वहीं अमेरिका में 35,74,371 मामले हैं. अमेरिका में शुक्रवार तक इस महामारी के कारण 1,38,339 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं ब्राजील में 76,668 लोग महामारी के चलते मारे गए हैं।

 

भारत में मामले भले ही 10 लाख पार कर गए हों लेकिन रिकवरी रेट यहां अच्छी है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से अब तक 612,814 लोग ठीक हो गए हैं और रिकवरी रेट करीब 63 फीसदी है. मौजूदा समय में देश में 3,42,473 सक्रिय केस हैं।

 

पिछले 24 घंटे में 34,956 मामले के सामने आने के बाद देश में कोरोना का आंकड़ा दस लाख के पार चला गया है।

 

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और कर्नाटक ऐसे राज्य हैं जहां हर रोज हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं।

 

कई राज्य कोरोना से लड़ने के लिए दोबारा लॉकडाउन लागू कर रहे हैं तो कई राज्य शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगा रहे हैं।

 

अब तक तीन राज्य-महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु ने देश भर में कोरोना वायरस के कुल मामले में आधे से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं।

 

साभार- डी डब्ल्यू हिन्दी