कोविड-19: देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या 15000 के पार!

,

   

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15712 तक पहुंच गई है। अब तक 507 मरीजों की मौत होने की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस समय 12,974 मामले सक्रिय हैं।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देशभर से मिली सूचनाओं के मुताबिक, कोराना से हुई मौतों का आंकड़ा 507 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, दूसरे पायदान पर मध्यप्रदेश है।

 

मंत्रालय ने बताया कि 2,230 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

मंत्रालय से जारी आंकड़े के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,323 हो गई है। दूसरे पायदान पर दिल्ली है, जहां 1,707 लोग संक्रमित हैं।

 

मध्यप्रदेश में 1,355, तमिलनाडु में 1,323 और राजस्थान में 1,267 लोग संक्रमित हैं, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

 

चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, शनिवार को कुल 3,72,123 लोगों के नमूने लिए गए हैं।