भारत: कोविड-19 की रिकवरी रेट बढ़ी!

,

   

लॉकडाउन में ढील के बीच भारत में कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़ रह हैं, ठीक होने वालों की संख्या भी उसी तेजी से बढ़ रही है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, देश में कोरोना महामारी के 2 लाख 86 हजार 579 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं और 8,102 लोगों की जान गई है।

 

इस बीच देश में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1.41 लाख मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 1.37 लाख है।

 

इस प्रकार देश में कोरोना वायरस की रिकवरी दर लगभग 49.21% है। भारत, दुनिया में कोरोना वायरस से पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं।

 

दिल्ली में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने के बाद लोधी रोड के साईं बाबा मंदिर में पहली गुरुवार की प्रार्थना हुई।

 

प्रबंधन का कहना है कि वे एक समय में केवल 10 लोगों को अनुमति दे रहे हैं और नियमित अंतराल पर परिसर को साफ किया जा रहा है। साईं बाबा की पूजा के लिए गुरुवार को शुभ माना जाता है।