रुस में तेज़ी से पैर पसार रहा है कोरोना वायरस!

,

   

रूस में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में 7,933 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जो एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 114,431 पहुंच गई है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, यह जानकारी कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या 96 से बढ़कर 1,169 हो गई है, जबकि 13,220 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। पिछले 24 घंटों में इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 1,601 है।

 

देश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को ने पिछले 24 घंटों में 3,561 नए मामलों की पुष्टि की, जिससे यहां मामलों की कुल संख्या 57,300 हो गई।

 

मंगलवार को, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रीय पेड-लिव और आइसोलेशन के उपायों को 11 मई तक बढ़ाया और सरकार को 12 मई से प्रतिबंधों को सही तरह से लगाने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।