Kovid-19: महाराष्ट्र में टेस्ट 20 लाख के पार!

, , ,

   

महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड-19 जांच का रिकार्ड बना। जांच का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया जो देश के किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, राज्य में 20,21,437 जांच की गई।

 

इनमें से 10,21,063 जांच सरकार की प्रयोगशालाओं में और 10,00,374 जांच निजी प्रयोगशालाओं में हुईं। इन जांचों में 407,877 मामले (20.18 फीसदी) पॉजिटिव पाए गए।

 

राज्य में कोविड-19 से 391,440 लोग संक्रमित हैं। इनमें 144,694 मरीज सक्रिय श्रेणी में हैं। वायरस से अब तक 14,165 लोगों की मौत हो चुकी है और 232,277 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

 

राज्य में कोविड का पहल मामला 9 मार्च को पुणे में पाया गया था। उस समय कोविड जांच के लिए दो ही लैब थीं- एक मुंबई में और दूसरा पुणे में। अब राज्य में 125 से ज्यादा लैबों में कोरोना की जांच हो रही है।