दिल्ली के 6 सीटों पर कांग्रेस ने जारी किया किया उम्मीदवारों की लिस्ट!

,

   

कांग्रेस ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने जिन 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा शीला दीक्षित तथा अजय माकन का नाम शामिल है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, कांग्रेस ने दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से अजय माकन, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से राजेश लिलोठिया और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को उतारा गया है। दक्षिण दिल्ली से अभी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

उधर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लिए अपने 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, अब नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडेय के साथ होगा।