भारत के टॉप 10 सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट!

,

   

मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जब कोरोना की वजह से आर्थिक गतिविधियां ठप रही हैं।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, यह जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

 

आज आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2020 का नौवां एडिशन जारी किया गया। 31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति वाले भारत के सबसे धनी लोग इस लिस्ट में शामिल होते हैं।

 

इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल टाॅप पोजीशन पर हैं।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपए है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73% की बढ़ोतरी हुई है। 2020 के एडिशन में 828 भारतीय शामिल हैं।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, 63 साल के अंबानी ने लॉकडाउन के दौरान यानी मार्च से अगस्त तक के बीच में हर घंटे 90 करोड़ रुपए के हिसाब से कमाई की है। वर्तमान में अंबानी एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

 

रैंक बिजनेसमैन नेटवर्थ (करोड़ रुपए में) कंपनी

1 मुकेश अंबानी 6,58,400 रिलायंस इंडस्ट्रीज

2 हिंदुजा ब्रदर्स 1,43,700 हिन्दुजा

3 शिव नाडर एंड फैमिली 1,41,700 एचसीएल

4 गौतम अडानी एंड फैमिली 1,40,200 अडानी

5 अजीज प्रेमजी 1,14,400 विप्रो

6 साइरस एस. पूनावाला 94,300 सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया

7 राधाकिशन दमानी एंड फैमिली 87,200 एवेन्यू सुपरमार्ट्स

8 उदय कोटक 87,000 कोटक महिंद्रा बैंक

9 दिलीप संघवी 84,000 सन फार्मा

10 साइरस पालोनजी 76,000 शापूरजी पालोनजी

10 शापूरजी पालोनजी 76,000 शापूरजी पालोनजी

अंबानी के बाद हिंदुजा ब्रदर्स दूसरे पायदान पर

 

लंदन स्थित हिंदुजा बंधुओं (एसपी हिंदुजा, अपने तीन भाइयों के साथ) ने 1,43,700 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। ​​

 

इनकी कुल संपत्ति 1,43,700 करोड़ बताई गई है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर 1,41,700 करोड़ की संपत्ति के साथ एचसीएल (HCL) के संस्थापक शिव नाडर हैं। उसके बाद चौथे स्थान पर गौतम अडानी और परिवार और पांचवें स्थान पर अजीम प्रेमजी हैं।

 

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकिशन दमानी को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में सातवें स्थान पर जगह मिली है।

 

टॉप 10 की सूची में अन्य नामों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और शापूरजी पालोनजी मिस्त्री ग्रुप के साइरस पालोनजी मिस्त्री और शापूरजी पालोनजी मिस्त्री शामिल हैं।