किसानों ने कहा- पीएम मोदी मन की बात कर रहे हैं लेकिन हमारी बात कब करेंगे?

, ,

   

पीएम मोदी ने आज ‘मन की बात’ की। इस बीच किसानों ने ताली और थाली बजाई। पीएम मोदी ने जैसे ही मन की बात शुरू की, वैसे ही किसानों ने ताली और थाली बजाना शुरू कर दिया।

इंडिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने पहले ही ऐलान किया था कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का विरोध करेंगे। किसानों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात कर रहे हैं, लेकिन हमारी बात कब करेंगे।

किसान पिछले एक महीने से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का 72वां संस्करण है। ये इस साल का आखिरी मन की बात कार्यक्रम था।

पीएम मोदी ने अपने इस मन की बात कार्यक्रम के दौरान किसानों के इस आंदोलन का ज़िक्र नहीं किया। पीएम मोदी ने किसानों का ज़िक्र नहीं किया।

इस बीच किसानों ने आंदोलन के बीच मन की बात के दौरान बर्तन बजाये। दिल्ली के शाहजहांपुर हाईवे और सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने मार्च निकाला। और थाली बजाई। किसान अलग-अलग बर्तन लिए हुए थे।

कोई बोतल बजा रहा था। किसानों ने इस दौरान नारेबाजी भी की। किसानों ने मन की बात कार्यक्रम का इसी तरह विरोध किया।

स्वराज इंडिया के योगेन्द्र यादव इसमें शामिल हुए। योगेंद्र यादव ने कहा कि मन की बात के शोर को दबाने के लिए हम थाली बजा रहे हैं।