ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन!

,

   

पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को यहां कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, राज्य सचिवालय में यहां मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद लिया गया।

 

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। हम सभी सहमत हैं। इसलिए मैंने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया।”

 

प्रधानमंत्री मोदी संग बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहने की घोषणा कर दी थी ।

 

पंजाब और ओडिशा के बाद महाराष्ट्र ऐसा आदेश जारी करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा लॉकडाउन पर अगला निर्णय 30 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा।

 

वहीं बता दें कि महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने का ऐलान कर दिया गया है।

 

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के साथ हुई बैठक के बाद इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा और सभी शैक्षणिक संस्थान 10 जून तक बंद रहेंगे।

 

आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र में 92 और COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिसमें राज्य में पॉजिटिव कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 1,666 हो गई।

 

मुंबई देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां संक्रमितों की संख्या ने एक हजार का आंकड़ा पार किया। सिर्फ मुंबई में बीते 24 घंटों में संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

शहर में अब तक संक्रमण से 64 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अगर पूरे महाराष्ट्र की बात की जाए तो राज्य में 110 लोगों की मौत हो चुकी है।