असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवारा तैमूर का 84 साल में निधन!

, ,

   

असम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का निधन हो गया है। वह 84 बरस की थीं। अनवरा असम की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैयदा अनवारा तैमूर का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है।

 

 

वह पिछले चार साल से अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं। बता दें चार बार की कांग्रेस विधायक अनवरा छह दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 तक असम की मुख्यमंत्री रहीं।

 

 

उनके निधन के बाद पीएमओ इंडिया, कांग्रेस सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर जी के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना।

 

असम के विकास के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा। उसकी आत्मा को शांति मिले।’

 

उनके निधन पर असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने हुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘असम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर के आकस्मिक निधन से दुखी हूं।

 

दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हुए मैं उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों को अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं।’