रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा..?

, ,

   

साल 2020 अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए बहुत बुरा गुजरा और अब वो चीजों से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, रिया चक्रवर्ती काफी वक्त से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं। उन्होंने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पहली बार एक पोस्ट शेयर किया था।

अब एक बार फिर से रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है।



एक्ट्रेस द्वारा साझा की गई पोस्ट में ‘सांड की आंख’ की प्रोड्यूसर निधि परमार और रिया चक्रवर्ती लेटी हुई नजर आ रही है और दोनों ने अपने हाथों से हार्ट शेप बनाया हुआ है।

इस फोटो को शेयर करते हुए रिया ने अमेरीकी राइटर रॉबर फुल्गम का एक कोट कैप्शन में लिखा, ‘प्यार ही ताकत है, प्यार ऐसा फैब्रिक है, जो कभी धुंधला नहीं होता, चाहे उसे मुसीबतों और मातम के पानी से कितना भी धोया जाए।’


निधि ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा, ‘सच्चा प्यार, रिया.. हमेशा साथ और हमेशा प्रखर।’ इसके पहले रिया ने 8 मार्च को पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने अपनी मां का हाथ अपने हाथ में लिए हुए फोटो शेयर की थी।


रिया ने मां के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमें महिला दिवस की शुभकामनाएं। मां और मैं, हमेशा एक साथ। मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरी किस्मत मेरी मां। महिला जो प्रेरणा देती है।’ अब रिया चक्रवर्ती के फैंस को उन्हें फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार है।


एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपकमिंग फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसमें रिया की झलक दिखाई दी थी।

बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे।

अभिनेता के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंत रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार वालों ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिया को जेल जाना पड़ा था।