मध्यप्रदेश संकट: कमलनाथ दे सकते हैं इस्तीफा!

,

   

मध्य प्रदेश विधानसभा में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर आज कमलनाथ सरकार को विश्वासमत हासिल करना होगा। वर्तमान में विधायकों का अंकगणित भाजपा के पक्ष में है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, दोनों ही दलों कांग्रेस और भाजपा ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। विधानसभा सचिवालय ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर आज दोपहर दो बजे विधानसभा का सत्र बुलाया है।

 

देर रात को विधानसभा सचिवालय ने कार्यसूची जारी कर दी है। सत्र से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं।

 

सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज शाम होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस सूचना को वजन दिया है।

 

उनका कहना है कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है, ऐसे में आगे देखना होगा क्या हो सकता है।

 

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करना होगा। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बहुमत का आंकड़ा होने पर शक जता दिया है।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के पास बहुमत वाला नंबर नहीं है। पैसे और सत्ता के दमपर बहुमत वाली सरकार को अल्पमत में लाया गया है।

 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि रूठे विधायकों को मनाने के लिए मिलने नहीं देने की वजह से यह संकट आ गया है।