महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी MNS की हालत बेहद खराब है। राज्य में पार्टी एक-एक सीट को तरसती दिखी। पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत पाई है।
चुनाव मैदान में थी MNS
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच सीधा मुकाबला था। इन सबसे अगल MNS (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) भी चुनावी मैदान में थी।
हालात रही खराब
लेकिन, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी MNS की हालत बेहद खराब रही। राज्य में पार्टी एक-एक सीट को तरसती दिखी। पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत पाने में कामयाब हो सकी है।
सिर्फ़ एक सीट जीत पाई
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, MNS ने कल्याण ग्रामीण सीट पर जीत हासिल की है। यहां से MNS के उम्मीदवार प्रमोद रतन पाटिल 7154 वोटों से जीते हैं। प्रमोद रतन पाटिल को कुल 93819 वोट मिले हैं।