कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच सरकार सिर्फ लोगों से संयम बरतते हुए घरों में रहने को कह रही है। ऐसे समय में महाराष्ट्र का एक पुलिसकर्मी राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच की एक हिंदी फिल्म का लोकप्रिय गीत गाकर लोगों को घरों में रहने के लिए समझा रहा है।
उसका गीत गाता हुआ एक वीडिया सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।उत्तर महाराष्ट्र में शूट किए गए इस वीडियो में पुलिस कर्मी हाथ में माइक लिए “जिंदगी मौत ना बन जाए, संभालो यारों…….” गाते हुए नजर आ रहा है। वह इस गीत के माध्यम से लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए घरों में रहने को कह रहा है।
A Maharashtra police constable breaks into song in a bid to convince people to co-operate & stay indoors… Hope people listen to his musical entreaty!#FootSoldiersofWarOnCorona pic.twitter.com/RhuEdBN9h6
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) March 27, 2020
यह गीत आमिर खान की फिल्म “सरफरोश” का है।राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस कर्मी द्वारा सामाजिक हित के लिए दिए गए इस संदेश की प्रशंसा की।राकांपा नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर पुलिसकर्मी का यह वीडियो साझा कर उम्मीद की लोग इसे समझेंगे और गंभीरता से लेंगे। देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र पुलिस का यह सिपाही गीत के माध्यम से लोगों से घर में रहने और सहयोग करने के लिए कह रहा है… आशा है कि लोग उसकी इस संगीतमय कोशिश को सुनेंगे!’’