महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इंकार!

, ,

   

महाराष्ट्र की राजनीति में संकट जारी है। सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने कहा है कि हम सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं।

खास खबर पर खबर के अनुसार, महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बैठकों और कई तरह के समीकरण लगाने के बावजूद अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है।

ऐसे में सरकार के गठन पर तलवार लटकी हुई है। इस बीच रविवार शाम भाजपा नेताओं ने बैठक के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

इसके बाद भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है।

हम सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। शिवसेना सेना चाहे तो कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ सरकार बना सकती है। भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। जनता ने हमें जनादेश दिया, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त था।

राज्यपाल ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमें न्यौता दिया, लेकिन शिवसेना हमारे साथ सरकार बनाने की इच्छुक नहीं है। हम भी अकेले सरकार नहीं बना सकते। हमने राज्यपाल को यह जानकारी दे दी है। उधर, शिवसेना की बैठक भी जारी है।